{"_id":"69b59c593c9b65ea52045e92","slug":"revised-news-bus-and-railway-stations-were-crowded-a-large-number-of-candidates-arrived-in-their-own-vehicles-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146411-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर : बस और रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, अपने वाहनों से बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर : बस और रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, अपने वाहनों से बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा पहले दिन शनिवार को शहर के दस केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा छूटने पर रोडवेड बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर घर जाने की जल्दी में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। इससे दोनों स्थानों पर अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं जनपद के आसपास के जनपदों के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने न तो बस का भरोसा और न ही ट्रेन का इंतजार किया और अपने-अपने वाहनों से परीक्षा देने आए थे और बाद में उन्हीं वाहनों से वापस हो गए। परीक्षा में 7,200 में से 2,389 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए वैसे तो प्रशासन ने इंतजाम किए थे। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों का हुजूम सड़कों पर दिखा।अतिरिक्त बसों और विशेष ट्रेन ने अभ्यार्थियों को सहूलियत दी, हालांकि दोनों ही स्थानों पर अभ्यर्थियों पर भीड़ से अफरा-तफरी रही। घर पहुंचने की जल्दी में कई अभ्यर्थी बसों में जबरन घुसते नजर आए। परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों को रवाना किया, जिससे देर शाम तक यात्रियों का दबाव कुछ कम हो सका। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि अभ्यार्थियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करके रखी गई थी।
बस स्टेशन के साथ रेलवे स्टेशन पर भी गहमागहमी रही। लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों के बीच होड़ रही। प्लेटफार्म पर अभ्यर्थी इंतजार करते दिखे। हालांकि, जनरल बोगियों में क्षमता से अधिक यात्री सवार दिखे। अपने वाहनों से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के कारण शहर में ई-रिक्शा और ऑटो को लेकर मारामारी नहीं दिखाई दी।
-- -
अभ्यर्थियों की जुबानी :
- लखनऊ के कुलदीप यादव ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है, लेकिन घर पहुंचना एक बड़ी चुनौती लग रहा है। अच्छी बात यह है कि रोडवेज की बसें लगातार मिल रही हैं, बस भीड़ थोड़ी ज्यादा है। फिर भी अधिक अधिक समस्या नहीं लग रही है।
-- -- -
- रायबरेली से पेपर देने आईं नैंसी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन की जानकारी मिलने से थोड़ी तसल्ली हुई है। अब पेपर हुआ है तो भीड़ होना स्वाभाविक है।
-- -
पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने आईं कीर्ति प्रजापति ने बताया कि परीक्षा में लाभ-हानि से जुड़े कई और चक्रवृद्धि ब्याज से जुड़ा एक ही सवाल आया है। अन्य सवाल भी पढ़े हुए ही आए, इससे जवाब देने में आसानी रही। वहीं बताया कि वैसे तो सीतापुर 65 किलोमीटर ही है, लेकिन बस के इंतजार के बजाय वह अपने वाहन से परीक्षा देने आईं। ऐसे ही उन्नाव की शैलजा वर्मा, अरविंद कुमार, उमेश और अमित कुमार आदि भी अपने-अपने वाहन से ही आए।
-- -- -- --
लाजिकल त्रुटि वाले अभ्यर्थी दो घंटे पहले आए
दरोगा भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के नाम की स्पेलिंग में हाईस्कूल के अंक, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में अंतर हो गया था। सुल्तानपुर से बाइक से परीक्षा देने आए शशिकांत ने बताया कि नाम की स्पेलिंग में लाजिकल त्रुटि के कारण वह परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले ही आ गए थे। ऐसे ही कंचन लता, सुष्मिता शर्मा और प्राची सिंह भी परीक्षा केंद्र पर पहले पहुंची। परीक्षा देने के बाद बताया कि दोनों अभिलेखों से मिलान और बायोमीट्रिक पुष्टि के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
-- -
33 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा से बनाई दूरी
पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ परीक्षा हुई। पहले दिन की परीक्षा के लिए आवंटित 3,600 अभ्यर्थियों में से करीब 33 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। परीक्षा की नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनों पाली में 7,200 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 2,389 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। बताया कि प्रत्येक पाली के 3,600-3,600 अभ्यर्थी आवंटित थे। इसमें से पहली पाली में 2,378 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1,222 गैरहाजिर रहे। ऐसे ही दूसरी पाली में 2,433 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है और 1,167 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराते हुए डबल लॉक में सुरक्षित भंडारित कराया गया है।
Trending Videos