सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samridhi wants to become a doctor and Aadhya wants to become an engineer to serve the society.

Hardoi News: समृद्धि चिकित्सक व आध्या इंजीनियर बन करना चाहती की समाज की सेवा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Samridhi wants to become a doctor and Aadhya wants to become an engineer to serve the society.
फोटो-35- माता पिता के साथ विजेता चिन्ह दिखाती समृद्धि प
विज्ञापन
हरदोई। सीबीएसई की 12वीं में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल समृद्धि प्रजापति चिकित्सक और तीसरे नंबर पर रही सेंट जेम्स स्कूल की छात्रा आध्या तिवारी इंजीनियर बन समाज की सेवा करना चाहती है।
Trending Videos




शहर के आजाद नगर निवासी समृद्धि प्रजापति सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की छात्रा है। समृद्धि ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय और जनपद में सर्वाधिक हैं। उसने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं और मां अनीता देवी गृहिणी हैं। उसने नियमित पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की। वह नीट की तैयारी कर रही है और चिकित्सक बन देश व समाज की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के सरायथोक पूर्वी निवासी आध्या तिवारी सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल की छात्रा है। छात्रा आध्या तिवारी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जो विद्यालय में सर्वाधिक हैं और जनपद में वह तीसरे स्थान पर है। आध्या ने बताया कि नियमित पढ़ाई और अभ्यास से सफलता मिली। उसके पिता अमित तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं और मां अर्चना तिवारी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह इंजीनियर बनना चाहती है। उसी की तैयारी कर रही है।

फोटो-35- माता पिता के साथ विजेता चिन्ह दिखाती समृद्धि प

फोटो-35- माता पिता के साथ विजेता चिन्ह दिखाती समृद्धि प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed