सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, the husband is not there and the daughter has a hole in her heart. The DM said that he will get the treatment done from RBSK.

Hardoi News: साहब पति हैं नहीं और बिटिया के दिल में हैं छेद डीएम बोले आरबीएसके से कराएंगे इलाज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sir, the husband is not there and the daughter has a hole in her heart. The DM said that he will get the treatment done from RBSK.
फोटो 12: हक की बात कार्यक्रम में मौजूद में बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एसपी एके
विज्ञापन
हरदोई। साहब! पति हैं नहीं और छह साल की बिटिया के दिल में छेद है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है इससे पुत्री का उपचार करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। जैसे ही यह पीड़ा मंदारा निवासी अंजू मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताई तो स्वामी विवेकानंद सभागार में मौजूद सभी की नजरें बच्ची की तरफ घूम गईं।
Trending Videos




महिला कल्याण विभाग के मिशन शक्ति-5.0 में बृहस्पतिवार को हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला-बालिकाओं से संवाद किया। उनकी समस्याओं, उनकी शिकायतों को सुना। मदारा की अंजू मिश्रा ने बताया कि दो पुत्रियां हैं। छह साल की आस्था के दिल में छेद है। उपचार के खर्च के लिए आर्थिक सक्षम भी नहीं हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामले को संवेदनशीलता से लिया। पूरी बात सुनी और अंजू को आश्वस्त किया कि अब चिंता न करना, सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर भवनाथ पांडेय से कहा कि बिटिया का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम में कराया जाए। इसकी सभी औपचारिकता जल्द पूरी करा ली जाएं। वहीं, डीपीओ से कहा कि दोनों बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने की भी प्रक्रिया पूरी करा ली जाए ताकि उनके पालन-पोषण के लिए आर्थिक मदद मिलनी शुरू हो जाए। ऐसे ही एक युवती ने ससुराल में मारपीट और उत्पीड़न, एक अन्य ने मां की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की।



कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक एके मीणा ने कहा कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाएगा। सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित अधिकारी मौजूद रहे। डीपीओ संजय निगम ने संचालन किया।

फोटो 12: हक की बात कार्यक्रम में मौजूद में बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एसपी एके

फोटो 12: हक की बात कार्यक्रम में मौजूद में बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एसपी एके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed