सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP national president Akhilesh Yadav will come today and meet the victim's family.

Hardoi News: आज आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
SP national president Akhilesh Yadav will come today and meet the victim's family.
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जनपद आएंगे। वह मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में विवाहिता की हत्या के पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे। बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया।
Trending Videos

सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12:30 बजे विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां के क्षेत्र गढ़ी रसूलपुर गांव जाएंगे। वहां पर 13 अप्रैल को राम रईश कुशवाहा की विवाहित पुत्री शिल्पी कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। हत्या गांव के लोगों ने ही की थी। बताया कि इससे पहले सपा के प्रतिनिधि मंडल ने 23 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रोक लगा दी थी। वहीं आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को पार्टी कार्यालय पर एक बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. राजपाल कश्यप, अनिल वर्मा, अजय सिंह पाल, राहुल गुप्ता, फूलचंद्र वर्मा, अलंकार सिंह, सुशील हंस, रहमत अली, डॉ. अरुण मौर्या, विक्रम कुशवाहा, अलका दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed