{"_id":"6a7b639f6bd13c6209089b8b","slug":"students-from-basic-schools-will-showcase-their-talent-in-wrestling-and-table-tennis-at-the-state-level-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154680-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कुश्ती व टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे बेसिक के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कुश्ती व टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे बेसिक के विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सात खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया। वहीं लखनऊ में आयोजित मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय व मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हैं। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिन मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। 34-38 किलोभार वर्ग में आदेश, 38 से 41 किलोभार वर्ग में गुलशन, 41 किलोभार वर्ग में अखिलेश और बालिका वर्ग में 29 से 33 किलोभार वर्ग में काजल, 26 से 39 किलोभार वर्ग में निधि, 42 से 46 किलोभार वर्ग में नैंसी, 46 से 50 किलोभार वर्ग में प्रीतिका दीक्षित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जो देवरिया में आयोजित की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वहीं लखनऊ जनपद के काकोरी में मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले संविलियन विद्यालय सुन्नी की बालिका मुमताज, बालक वर्ग में इसी विद्यालय के आदर्श कुमार व रमन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।