{"_id":"6a7b63790e6573370d095d8c","slug":"vehicle-hits-three-friends-on-a-bike-one-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-154695-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-32-ब्रजमाेहन। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। लखीमपुर के गोला से जलाभिषेक कर वापस आ रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को मंगलवार दोपहर पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुए हादसे में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में परिजन करा रहे हैं।
नगरा चौधरपुर निवासी ब्रजमोहन (21) गांव निवासी शिवम और सुमित (18) के साथ सोमवार को डाक कांवड़ लेकर लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ में जलाभिषेक करने गए थे। मंगलवार दोपहर वहां से बाइक से वापस गांव जा रहे थे। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर घोड़ीथर गांव के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में ब्रजमोहन और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान ब्रजमोहन को मृत घोषित कर दिया गया। शिवम को परिजन ने फतेहगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम भी फर्रुखाबाद में ही कराया जा रहा है। सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
भरने वाली थी गोद, उजड़ गई मांग
ब्रजमोहन की शादी 10 मई 2025 को गोमती से हुई थी। भाई आलोक ने बताया कि गोमती पांच माह की गर्भवती है। नए मेहमान के आने का इंतजार न सिर्फ ब्रजमोहन और गोमती बल्कि पूरा परिवार कर रहा था। इस बीच मंगलवार को हुए हादसे ने पूरे परिवार को बदहवास कर दिया।