{"_id":"69d68de85795c41c16002d67","slug":"the-district-remained-in-darkness-for-three-hours-due-to-the-storm-and-rain-electricity-came-back-after-15-hours-in-many-places-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147723-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आंधी बारिश से तीन घंटे अंधेरे में रहा जिला, कई जगह 15 घंटे बाद आई बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आंधी बारिश से तीन घंटे अंधेरे में रहा जिला, कई जगह 15 घंटे बाद आई बत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तेज रफ्तार आंधी और इसके बाद मूसलाधार बारिश के चलते जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम को साढ़े पांच बजे से पौने नौ बजे तक पूरे जिले में अंधेरा छाया रहा। इसके बाद शहर की आपूर्ति तो सुचारू हो गई लेकिन शहर से सटे कई मोहल्ले और ग्रामीण इलाकों में रात भर बिजली नहीं आई। तमाम स्थानों पर बुधवार दोपहर को आपूर्ति सुचारू हो सकी। उपभोक्ता रात भर परेशान रहे। पेयजल के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा।
मंगलवार शाम अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी के साथ हुई तेज बारिश से शहर के मुख्य मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ व उनकी डालें उखड़कर बिजली की लाइनों पर गिर गईं। कई स्थानों पर हाईटेंशन और एलटी लाइनों के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 220 केवी प्राथमिक उपकेंद्र मन्नापुरवा से सभी उपकेंद्रों की बिजली बंद कर दी गई। बारिश बंद होने के बाद एक के बाद नौ बजे तक सभी उपकेंद्र चालू कर दिए गए। हालांकि, पेड़ की डालें और खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण कई फीडरो की आपूर्ति नहीं आई। मन्नापुरवा का टाउन फर्स्ट फीडर और नानकगंज झाला की आपूर्ति भी रात भर गुल रही। दोपहर में 12 बजे बिजली चालू हुई। टाउन सेकेंड रात को 12 बजे चालू हो सका।
महोलिया शिवपार उपकेंद्र के कई फीडर रात भर बंद रहे। हालांकि, बिजली कर्मचारियों ने रात में ही काम शुरू कर दिया था। इससे ग्रामीण क्षेत्रों और बाहरी कॉलोनियों में 15 घंटे के लंबे इंतजार के बाद दोपहर को बिजली वापस आई। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि फॉल्ट ढूंढने और उन्हें ठीक करने में समय लगा। अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति रात में बहाल कर दी गई शेष इलाकों में दिन में काम कराया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पेड़ गिरने से ठप रही आपूर्ति
-हरियावां में भी 24 घंटे से बिजली गुल
मल्लावां/हरियावां। आंधी के साथ हुई बारिश के चलते कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिरने और तार टूटने से बिजली गुल हो गई। बारिश के चलते रात में कर्मचारी फॉल्ट नहीं ढूंढ पाए। बुधवार सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर सुबह सात बजे आपूर्ति चालू की। वहीं, हरियावां में भी 24 घंटे से बिजली न होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
मल्लावां कस्बा फीडर के साथ ही काजीटोला, गौरी, राघौपुर, मटियामऊ, फीडर के अलावा गोसवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। बताया गया कि आंधी के कारण 11 केवी लाइन का ब्रेक डाउन हो गया। ऐसे में रात भर बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। तेज आंधी के चलते मिट्ठू बाबा ग्राउंड में पकड़िया का पेड़ गिर गया। उधर, महमदपुर में नीम का पेड़ गिरने से कटरा बिल्हौर हाईवे कुछ देर के लिए बाधित रहा। अवर अभियंता एहतिशाम ने बताया कि सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी व बारिश से विद्युत उपकेंद्र पर 24 घंटे बिजली गुल रही। मंगलवार को आंधी के बाद शाम छह बजे विद्युत उपकेंद्र बंद किए गए लेकिन दोबारा चालू नहीं हो सके। इससे जुड़े चार फीडर के 100 से अधिक गांव में 24 घंटे बिजली नहीं आई। ऐसे में उपभोक्ताओं में काफी रोष दिखाई दिया। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। उपभोक्ता के मोबाइल भी चार्ज न होने से बंद हो गए। अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि शाम को बिजली आपूर्ति सही कर दी गई थी।
Trending Videos