{"_id":"69c9611ee8eb687cc90d815f","slug":"the-government-opened-its-coffers-sanctioned-rs-531-crore-and-gave-rs-265-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147177-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शासन ने खोला खजाना, 5.31 करोड़ की स्वीकृति, 2.65 करोड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शासन ने खोला खजाना, 5.31 करोड़ की स्वीकृति, 2.65 करोड़ दिए
विज्ञापन
फोटो 13: कार्यालय नगर पालिका परिषद हरदोई। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने नगरीय निकायों में विकास और पथ प्रकाश के कामों के लिए खजाना खोल दिया है। शहर सहित चार निकायों में 22 कामों के लिए 5.31 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव पर मंजूरी के साथ ही काम कराने के लिए पहली किस्त में 2.65 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। इससे आमजन को आसानी होगी।
निकायों में काम कराने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे। 22 कामों के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें नगर पालिका हरदोई, पिहानी, बिलग्राम और नगर पंचायत कुरसठ में नाली, सीसी रोड और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के काम शामिल हैं। शासन के उप सचिव लाल मणि यादव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। कहा कि यह काम मूलभूत नगरीय सुविधाएं एवं आवास योजना में चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए हैं।
शहर में यहां पर यह होंगे काम :
.वार्ड संख्या-चार में एमपी लॉन से जगदीश गुप्ता के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.मोहल्ला ऊंचाथोक में ब्रजकिशोर वर्मा के मकान से वाजपेयी चौराहे तक सीसी रोड व नाली।
.ऊंचाथोक में डॉक्टर जेबी चौधरी के मकान से रामस्वरूप के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.वार्ड संख्या-छह चंदीपुरवा, आशानगर और खगेश्वरपुरवा में सात मीटर पोल सहित 30 स्ट्रीट लाइट।
.वार्ड संख्या-दस महर्षि वाल्मिकी नगर, खजांची टोला में सात मीटर पोल सहित 55 स्ट्रीट लाइट।
.वार्ड संख्या-चार ऊंचाथोक में सात मीटर पोल सहित 60 स्ट्रीट लाइट।
.वार्ड संख्या-13 देविनपुरवा, लक्ष्मीपुरवा, ऊंचाथोक, कृष्ण नगरिया में सात मीटर पोल सहित 65 स्ट्रीट लाइट
.वार्ड संख्या-14 नई बस्ती में सात मीटर पोल सहित 45 स्ट्रीट लाइट
नगर पालिका पिहानी में होंगे यह काम
.मोहल्ला मुरीदखानी में हैदर के मकान से शीतला माता मंदिर तक आठ मीटर पोल सहित स्ट्रीट लाइट।
.मोहल्ला भाटन टोला में बबलू के मकान से मोहल्ला छिपीटोला से बड़ी मस्जिद तक आठ मीटर पोल सहित स्ट्रीट लाइट।
.मोहल्ला मुरीदखानी में हैदर के मकान से शीतला माता मंदिर तक सीसी रोड।
नगर पालिका बिलग्राम में यह होंगे काम
.वार्ड संख्या-दो मोहल्ला रफैयतगंज में मलिन बस्ती में नूर हसन के फार्म से कन्नौज मार्ग तक सीसी रोड व नाली।
.वार्ड संख्या-एक मोहल्ला चौराहे में मलिन बस्ती में जितेंद्र के मकान से शिवम के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.वार्ड संख्या-चार मोहल्ला काजीपुर में मलिन बस्ती में राजेश की दुकान से मुन्ना के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.वार्ड संख्या-पांच मोहल्ला सुल्हाड़ा में मलिन बस्ती में रामशंकर गुप्ता के मकान से मुश्ताक के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.वार्ड संख्या-तीन मोहल्ला मलकंठ में मलिन बस्ती में लाखन के मकान से गुरु प्रसाद के मकान तक सीसी रोड व नाली।
--
नगर पंचायत कुरसठ में यहां होंगे काम
.मोहल्ला अशोकनगर में संजय के मकान से रमेश चौकीदार के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.मोहल्ला सुभाषनगर में मुख्य मार्ग से कन्या जूनियर स्कूल से पशु चिकित्सालय व राजकीय विद्यालय, आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक सीसी रोड व नाली।
.मोहल्ला अशोकनगर में केहर के गोड़ा से बाबूलाल के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.मोहल्ला गौरीनगर में गजराज के मकान से दिनेश के मकान तक सीसी रोड व नाली।
.मोहल्ला पटेलनगर में श्याम सुंदर के प्लॉट से कमलेश के प्लॉट तक सीसी रोड व नाली।
.मोहल्ला गौरीनगर में प्राथमिक पाठशाला से देवीदयाल के मकान तक सीसी रोड व नाली।
हरदोई शहर सहित निकायों में रहने वाले लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधा और सहूलियत उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। डूडा के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भिजवाए गए थे। उन पर नगर विकास विभाग की तरफ से स्वीकृति दी गई है। संबंधित निकायों के अधिशासी अधिकारियों से कहा गया है कि काम गुणवत्तापरक कराया जाना है। काम समय से पूरा कराने और गुणवत्ता में ढिलाई क्षम्य नहीं होगी। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
Trending Videos