{"_id":"69dbd59aaa07a425500f9e22","slug":"three-trainee-constables-drowned-while-making-reels-while-bathing-in-a-canal-two-safe-one-missing-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1488046-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहर में नहाते समय रील बनाने में तीन प्रशिक्षु सिपाही डूबे, दो सुरक्षित, एक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहर में नहाते समय रील बनाने में तीन प्रशिक्षु सिपाही डूबे, दो सुरक्षित, एक का सुराग नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/टड़ियावां। थाना क्षेत्र के रसूलापुर के पास शारदा नहर के फॉल में नहाते समय रील बनाने के दौरान तीन प्रशिक्षु सिपाही रविवार दोपहर डूबने लगे। साथ गए दोस्तों ने इनमें से दो को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन एक का सुराग नहीं लगा। घटना का पता चलने पर पहले गोताखोर और फिर एसडीआरएफ की टीम नहर में उतारी गई। बावजूद इसके देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी रही।
औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी गौरव कुमार (26) पुलिस लाइन में सिपाही का प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके साथ औरैया के ही सैदवैया निवासी राजेंद्र और इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के मैजदुद्धी निवासी सुरजीत शर्मा भी यहां प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। रविवार दोपहर यह तीनों पुलिस लाइन के बाहर स्थित एक दुकान पर खरीदारी के लिए जाने की बात कहकर परिसर से निकले थे। इसके बाद शहर के रहने वाले कुछ परिचितों के साथ दोपहर में शारदा नहर में नहाने के लिए बाइक से चले गए।
टड़ियावां थानाक्षेत्र के रसूलापुर गांव के सामने शारदा नहर में बने फॉल में गौरव, राजेंद्र और सुरजीत नहाने लगे। इस दौरान यह लोग सेल्फी भी खींच रहे थे। साथ गए दोस्त बाहर खड़े होकर इनकी फोटो खींच रहे थे। इसी बीच अचानक तीनों डूबने लगे। साथ गए दोस्तों ने राजेंद्र और सुरजीत को किसी तरह बाहर निकाल लिया जबकि गौरव डूब गया। राजेंद्र और सुरजीत ने इसकी जानकारी टोली नायक को दी। टोली नायक ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ हरियावां अजीत चौहान ने मौके पर पहुंचकर गौरव की तलाश स्थानीय गोताखोरों से शुरू कराई। इस बीच बेनीगंज और पिहानी से भी पुलिस टीम गोताखोर लेकर मौके पर पहुंच गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
उधर, दूसरी ओर उच्चाधिकारियों ने एसडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया लेकिन गौरव का कोई सुराग नहीं मिला। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि तलाशी अभियान लगातार चल रहा है। प्रशिक्षु सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। देर रात तक उनके मौके पर पहुंचने की संभावना है।
20 को होनी थी पासिंग आउट परेड, वर्दी दुरुस्त कराने की बात कहकर निकले थे
हरदोई के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में 497 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सबकी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। 20 अप्रैल को इन सभी की पासिंग आउट परेड पुलिस लाइन में होनी है। पासिंग आउट परेड के लिए जहां एक ओर प्रशिक्षुओं को परेड की रिहर्सल कराई जा रही है, वहीं मैदान पर भी तैयारियां चल रही हैं। पुलिस लाइन से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि तीनों दोस्त पासिंग आउट परेड के लिए वर्दी दुरुस्त कराने की बात कहकर निकले थे। तीनों का उत्साह देखकर टोली के जिम्मेदारों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई और 10 मिनट में वापस आने की नसीहत देकर अनुमति दे दी।
पैदल निकले, ऑटो पर बैठे फिर बाइक से गए नहाने
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक तीनों रिक्रूट पुलिस लाइन से पैदल ही निकले थे। इसके बाद यह लोग ऑटो पर सवार होकर कुछ दूर तक गए। इसके बाद इनके दोस्त आने पर दो बाइक पर सवार होकर यह लोग शारदा नहर में नहाने चले गए। साथ गए दोस्तों ने नहाने से इन्कार कर दिया लेकिन तीनों रिक्रूट नहर का फॉल देखकर खुद को रोक नहीं पाए। इसके बाद वहीं पर ही घटना हो गई।
लाइटें लगवाईं, नहर का पानी कराया बंद
कई घंटे बाद भी गौरव का कोई सुराग न मिलने पर तलाश नहीं रोकी गई। मौके पर अंधेरा हो जाने पर जनरेटर मंगवाए गए। जनरेटर से मौके पर लाइट की व्यवस्था कर अभियान को जारी रखा गया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को घटना की जानकारी देकर पानी बंद कराने को कहा। इसके बाद पानी बंद कर दिया गया। हालांकि, नहर में बह रहा पानी निकलने में भी दो से तीन दिन लग जाते हैं लेकिन पानी कम होने पर भी काफी कुछ मदद मिल जाती है।
Trending Videos