सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traders, terrified by hooliganism, closed their shops but opened them after being persuaded by the ASP.

Hardoi News: गुंडई से दहशत में आए व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, एएसपी के समझाने पर खोलीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Traders, terrified by hooliganism, closed their shops but opened them after being persuaded by the ASP.
फोटो-18-व्यापारियों से बात करते सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। बीते रविवार को शाहाबाद नगर में दिन दहाड़े हुई गुंडई से आहत व्यापारियों ने मंगलवार को भी दुकानें नहीं खोलीं। इसका पता चलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। यहां चार पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए। पुलिस कर्मियों की तैनाती होने के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।
Trending Videos




बीते रविवार को नगर में नवीन मंडी के पास स्थित चार दुकानों को दिन दहाड़े खाली कराने के लिए जमकर गुंडई की गई थी। तकरीबन 65 लोगों ने हथियारों से लैस होकर दुकानों पर धावा बोल दिया था। चारों दुकानदारों को पीटने के साथ ही सामान बाहर फेंक दिया था। दो दुकानों से रुपये भी लूट लिए थे। दिन दहाड़े हुई घटना से पुलिस पर भी सवाल उठे थे। देर रात पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात महिलाओं और 50 पुरुषों के खिलाफ लूट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से दुकानदार दुकानें नहीं खोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और महामंत्री संजू बांगा ने व्यापारियों को सुरक्षा दिलाए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने व्यापारियों से बात की। उनसे सीसीटीवी कैमरा लगवाने का अनुरोध किया। साथ ही पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए। इसके बाद दुकानें खोल दी गईं। व्यापारियों की तरफ से बातचीत में रजत गुप्ता, कमल राठौर, राज बहादुर, पिंटू शर्मा, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed