सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The car of the wedding party collided with a bike and overturned due to a collision with a Bolero, seven injured.

Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से बरातियों की कार बाइक में टक्कर मार पलटी, सात घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The car of the wedding party collided with a bike and overturned due to a collision with a Bolero, seven injured.
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर करीमनगर तिराहे के पास बरातियों से भरी कार में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो पलट गई। टक्कर लगने से बरातियों की कार आगे चल रही बाइक में टक्कर मारकर खंती में चली गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना सोमवार देर रात की है।
Trending Videos




नगर के मोहल्ला कोटकला निवासी अजहर का निकाह सोमवार को था। बरात में बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से गए थे। उनके परिवार के कुछ लोग कार से बरात में हरदोई जा रहे थे। करीमनगर तिराहे के पास पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में कार सवार शाहजहांपुर निवासी विपिन यादव उर्फ बीपी (35), नगर के मोहल्ला कोट निवासी इमरान (30), तारिक (32), फहद (23) और अमन (25) घायल हो गए। कार ने आगे जा रही बाइक में भी टक्कर मार दी। बाइक सवार लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के नरदी निवासी हरसिंह (50) और उनके पुत्र विकास (25) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। इनमें से हरसिंह, विकास, विपिन और इमरान की हालत गंभीर है। इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। पलटे वाहनों को सीधा करवा दिया था। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed