सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two FIRs filed against alleged farmer leader for fraud of Rs 14 lakh

Hardoi News: कथित किसान नेता पर 14 लाख की धोखाधड़ी में दो प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two FIRs filed against alleged farmer leader for fraud of Rs 14 lakh
विज्ञापन
संडीला। कथित किसान नेता जगसरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ अंकित पर शिकंजा कसता जा रहा है। दो अलग-अलग लोगों की शिकायतों पर जितेंद्र के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक मामले में 8.98 लाख रुपये हड़प लेने और दूसरे में 4.90 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप है।
Trending Videos

नगर के मोहल्ला अशरफ टोला निवासी अब्दुल निसार ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि जगसरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ अंकित सिंह खुद को भारतीय किसान यूनियन का नेता बताते हैं। चक्कर रोड स्थित एक प्लॉट खरीदने का सौदा 20 लाख रुपये में किया था। दावा किया कि चार लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। जितेंद्र के कहने पर 27 मई 2023 को 90 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से हिंदुस्तान ढाबा मालिक शराफत के खाते में भेजे थे। एक माह बाद प्लॉट का बैनामा होना था। इसके बावजूद बैनामा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराने पर पता चला कि जमीन किसी दूसरे व्यक्ति की है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया। दूसरे मामले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जयराजपुर निवासी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जितेंद्र सिंह भाकियू के एक गुट के जिलाध्यक्ष थे। संगठन में जोड़ने और पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर 8.98 लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो कोई पद दिया और न ही रुपये वापस किए। रुपये वापस मांगने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed