सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two friends riding a bike died after being hit by a vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by a vehicle
विज्ञापन
हरदोई के अतरौली-भटपुर मार्ग पर रविवार रात हुआ हादसा
Trending Videos




हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार, सिर पर भी आईं गंभीर चोटें

फोटो-13- करन। फाइल फोटो

फोटो-14- बाबू। फाइल फोटो

फोटो-15- दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद

फोटो-16- मृतक करन के बिलखते परिजन। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी



भरावन (हरदोई)। अतरौली-भटपुर मार्ग पर रविवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

चमका मजरा सिकंदरपुर निवासी बाबू (18) पुणे में मजदूरी करते थे। होली में वह गांव आए थे। पिता रामलाल ने बताया कि गांव के ही करुणाशंकर उर्फ करन (18) भी पुणे में मजदूरी करते थे। बाबू और करन आपस में गहरे दोस्त थे। रविवार रात बाबू और करन बाणिल बाबा का मेला देखने के लिए बाइक से जा रहे थे।



अतरौली भटपुर मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास कोई वाहन चालक बाइक में टक्कर मारकर मौके से निकल भागा। प्रत्यक्षदर्शी दूर थे। इस कारण वाहन की पहचान नहीं कर पाए। परिजन, पुलिस की मदद से दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। करन पांच भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। बाबू सात भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि दोनों के सिर के अलावा पूरे शरीर पर जख्म थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पेट्रोलपंप व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मौके से भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है।



इनसेट



भाई की शादी के लिए गांव में रुका था बाबू

बाबू के बड़े भाई रामलखन की शादी तय हो चुकी है। 20 अप्रैल को तिलक होना है और 27 अप्रैल को बरात जानी है। यही वजह थी कि पुणे से होली में आया बाबू यहीं रुक गया था। शादी के बाद ही उसकी वापसी का कार्यक्रम था। करन भी इसी वजह से रुक गया था और उसे भी बाबू के साथ ही वापस जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed