{"_id":"69b59b67ad3c1c8c73022101","slug":"womans-murderer-brother-in-law-injured-by-police-bullet-in-encounter-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-146388-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला का हत्यारोपी जेठ मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला का हत्यारोपी जेठ मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-38-मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी राज कुमार को सीएचसी ले&nb
विज्ञापन
हरदोई/कछौना। कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी मुठभेड़ में पुलिस की गोली बायें पैर में लगने से घायल हो गया। शुक्रवार आधीरात के बाद सुठेना रेलवे फाटक के पास मुठभेड़ हुई। घायल हत्यारोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना की प्राथमिकी मृतका के पति ने दर्ज कराई थी।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी राम सेवक खेती करते हैं। वह गांव में पत्नी मंजू (32) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनका बड़ा भाई राजकुमार रेलवे में गैंगमैन है। राजकुमार की तैनाती बालामऊ जंक्शन पर है। वह परिवार समेत रेलवे के सरकारी क्वार्टर में बालामऊ में रहते हैं। राजकुमार ने अपनी पत्नी किरन को शराब के नशे में पीटा था। इसकी जानकारी पर नौ मार्च को मंजू बालामऊ गई थीं। 10 मार्च की सुबह किरन को साथ लेकर गांव आ गई थीं।
शुक्रवार रात राजकुमार शराब के नशे में प्रतापपुर पहुंचा था। किरन को यहां लाने को लेकर मंजू से विवाद हुआ था। इस दौरान मंजू की पीठ पर तमंचे से गोली मारकर राजकुमार ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह भाग गया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया था। कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि शुक्रवार आधीरात के बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुठेना फाटक के पास राजकुमार की घेराबंदी की गई। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बायें पैर में गोली लगने से राज कुमार घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और दो खोखे बरामद हुए हैं।
पिता ने दी थीं दो चीजें, नौकरी और तमंचा, दोनों काम आ गए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने राजकुमार से घटना को लेकर पूछताछ की। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि राजकुमार ने पुलिस से कहा कि पिता से उसे दो चीजें मिली थीं। एक तो नौकरी दूसरी तमंचा। पिता ने सेवानिवृत्ति लेकर उसे नौकरी दिला दी थी। तमंचा भी 21 साल पहले पिता ने ही दिया था और कहा था कि अपनी सुरक्षा के लिए ही इसका इस्तेमाल करना। राज कुमार ने पुलिस को बताया कि नौकरी से परिवार चल रहा था और तमंचे से हत्या हो गई। पिता की दी हुई दोनों ही चीजें काम आ गईं।
चार दिन से ड्यूटी नहीं गया था
कछौना थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नौ मार्च के बाद से राजकुमार ड्यूटी पर ही नहीं गया था। नौ मार्च को ही उसने पत्नी किरन की पिटाई की थी। इसकी जानकारी पर मंजू बालामऊ स्थित सरकारी आवास पहुंची थी। मंजू अपनी जेठानी को लेकर 10 मार्च को गांव आ गई थी। इसके बाद से राजकुमार ड्यूटी पर नहीं गया और इस दौरान जमकर शराब भी पी थी।
Trending Videos