{"_id":"6a1d55a00847b4bbef0f9851","slug":"10-percent-surcharge-on-electricity-bills-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत सरचार्ज, 2.77 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा 3.5 करोड़ रुपये का नया बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत सरचार्ज, 2.77 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा 3.5 करोड़ रुपये का नया बोझ
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
विद्युत विभाग ने बिजली बिलों पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाया है। इससे जिले के करीब 2.77 लाख उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। उन पर सालाना 3.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। मध्यम और उच्च खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक भुगतान करना होगा।
बिजली बिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत सरचार्ज लगाए जाने का असर हाथरस जिले के करीब 2.77 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इस निर्णय से जनपद के उपभोक्ताओं पर सालाना लगभग 3.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ने का अनुमान है।
Trending Videos
जनपद में संचालित 65 बिजली घरों के माध्यम से घरेलू, व्यावसायिक और कृषि श्रेणी के कुल 2.77 लाख उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में औसतन 260 मेगावॉट बिजली की मांग रहती है, जिसे पूरा करने के लिए नियमित आपूर्ति व्यवस्था संचालित की जाती है। अब सरचार्ज लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को हर माह अधिक भुगतान करना होगा। इसका सबसे अधिक प्रभाव मध्यम और उच्च खपत वाले उपभोक्ताओं पर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बढ़े हुए खर्च को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता देखी जा रही है, जबकि विभाग का कहना है कि सरचार्ज नियामकीय प्रावधानों के तहत लिया जा रहा है। बिजली दरों में बढ़ोतरी और अतिरिक्त शुल्क का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ेगा। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और छोटे उद्योगों की संचालन लागत में भी वृद्धि होने की संभावना है। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह का कहना है कि सरचार्ज को लेकर जो भी दिशानिर्देश जारी होंगे, उसका अनुपालन किया जाएगा।