फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 players from Hathras to compete in the state-level tournament

Hathras News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे हाथरस के 11 खिलाड़ी

Mon, 03 Aug 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 03 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
11 players from Hathras to compete in the state-level tournament
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हाथरस के खिलाड़ी। संवाद
अलीगढ़ के हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में मंडलीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के ट्रायल में हाथरस के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह सभी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


बैडमिंटन टीम ने बागला इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्थान बनाया। 19 वर्षीय बालक वर्ग में माधव गोयल और प्रवीण नारायण दुबे का चयन हुआ।
विज्ञापन



17 वर्षीय बालक वर्ग में अभि वर्मा ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। 14 वर्षीय बालक वर्ग से तन्मय, हृदयांश शर्मा और पुनीत उपाध्याय चयनित हुए। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में सभ्यता शर्मा और अनम का चयन हुआ। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में परी कश्यप और आरूषि ने भी स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेबल टेनिस में यह चुने गए
टेबल टेनिस की 14 वर्षीय बालक वर्ग प्रतियोगिता में राम सेंगर चयनित हुए। वह मलखान सिंह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। चयनित सभी खिलाड़ी अब बरेली में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वे हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed