फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   30 dilapidated roads to be renovated; proposal being prepared.

Hathras News: 30 जर्जर सड़कों का होगा नवीनीकरण, तैयार हो रहा प्रस्ताव

Wed, 05 Aug 2026 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
30 dilapidated roads to be renovated; proposal being prepared.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जर्जर सड़कों से सफर करने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग ने जिले की करीब 30 जर्जर सड़कों के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए डाटा एकत्र किया जा रहा है, ताकि शासन से बजट स्वीकृत कराकर काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

अब तक किए गए प्राथमिक सर्वे में जिले की लगभग 12 प्रमुख जर्जर सड़कों का चयन किया जा चुका है। शेष सड़कों का चिह्नांकन और सर्वे का कार्य जारी है। इन सभी सड़कों की वर्तमान स्थिति, लंबाई और नवीनीकरण में आने वाली अनुमानित लागत का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के कई ग्रामीण और संपर्क मार्ग लंबे समय से रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं। इन सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे है। सभी प्रस्ताव तैयार होते ही इन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed