{"_id":"6a72530eb93aa428f801d9ea","slug":"heavy-rain-alert-for-the-district-for-the-next-five-days-hathras-news-c-56-1-sali1016-152324-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
Wed, 05 Aug 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर ने जिले में पांच से नौ अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि जिले में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर छह अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि पांच अगस्त को जिले में 15.0 मिमी वर्षा और आंधी-बिजली की चेतावनी के साथ अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अगले दिन छह अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 12 मिमी बारिश की संभावना के बीच अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सात अगस्त को सबसे अधिक 18.0 मिमी और आठ अगस्त को 10.0 मिमी हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
नौ अगस्त को 9.0 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।किसानों को सलाह दी गई है कि धान को छोड़कर मक्का, तिल, मूंगफली, उड़द, मूंग और गन्ने के खेतों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें।