{"_id":"6a724f69affd140d9a05a0fb","slug":"distressed-by-illness-a-young-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-hathras-news-c-56-1-hts1004-152355-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड स्थित नया बांस में बीमारी से परेशान धर्मेंद्र (40) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र कुछ महीने पहले तक एक कारखाने में मजदूरी करता था। गंभीर बीमारी के कारण उसका काम छूट गया और घर रहना मजबूरी बन गया। बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।
मंगलवार शाम धर्मेंद्र की पत्नी आश्रम में सत्संग में गई हुई थी। घर पर उसके दोनों बच्चे थे। धर्मेंद्र ने कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। बच्चों ने जंगले से झांककर देखा तो पिता फंदे पर लटके हुए थे।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर धर्मेंद्र को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।