सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   78,000 looted from liquor shop at gunpoint.

Hathras News: तमंचे के बल पर शराब ठेके से 78 हजार रुपये लूटे

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 21 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
78,000 looted from liquor shop at gunpoint.
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गुतहरा-सिखरा मार्ग स्थित देसी शराब के ठेके पर आए बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात को शराब ठेके के सेल्समैन और उसके सहायक को तमंचा दिखाकर गल्ले में रखे 78 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos




रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सेल्समैन गजेंद्र सिंह निवासी दुपेरिया थाना सकरौली जनपद एटा ने कहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 9.25 बजे वह और उनका सहयोगी पवन दुकान बंद करके आराम कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर तीन-चार लोग आए और उन्होंने पहले दुकान के दोनों लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसी समय पास में गुमटी पर नमकीन आदि बेचने वाले को बदमाशों ने काबू में कर लिया। बदमाश दुकान का दरवाजा खुलवाने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने जब दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया ओर उन पर तमंचा तान दिया और उनके गल्ले में रखे 78 हजार रुपये निकालकर भाग गए।



उन्होंने घटना की सूचना खांडा निवासी ठेका मालिक एवं पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क अपने कब्जे में ले ली। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने भी मौके पर जाकर लोगों से घटना की जानकारी ली।




गांव गुतहरा में था मेले का आयोजन
बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे से सिखरा के देसी शराब के ठेके से आगे गांव गुतहरा में मेले का आयोजन था। पीड़ित ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही उस रास्ते से स्थानीय पुलिस मेला समाप्त होने के बाद गई थी। पुलिस के जाने के बाद ही बदमाशों ने इस घटना का अंजाम दिया। इससे जाहिर है कि बदमाशों को यह बात पता थी कि पुलिस मेले से जाने के बाद कोतवाली पहुंच गई होगी और उसे आने में समय लगेगा।




ठेके पर हुई लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके खुलासे की लिए टीम गठित कर दी है। अतिशीघ्र इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
- रामानंद कुशवाहा, एएसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed