{"_id":"698e0bba129a5306ff02d71c","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-confectionery-shop-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सार
अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही मनोज और आसपास के लोगों ने पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
दुकान में लगी आग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के सासनी गेट चौराहा स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में 12 फरवरी को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सामान जल चुका था।
Trending Videos
मेंडू रोड स्थित सासनी गेट चौराहे पर मनोज अरोरा की कन्फेक्शनरी की दुकान है। दुकान के अंदर ही उनका आवास भी है। वह दुकान खोलने के बाद घर के अंदर चले गए। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही मनोज और आसपास के लोगों ने पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा कन्फेक्शनरी का सामान, फ्रिज व अन्य सामग्री जल गई। दुकान स्वामी के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
