{"_id":"698ed0997055bf96de0da377","slug":"sikandrarao-civil-bar-association-secretary-dies-in-a-road-accident-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, सिकंदराराऊ सिविल बार एसोसिएशन सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, सिकंदराराऊ सिविल बार एसोसिएशन सचिव की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार अधिवक्ता में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अभी हाल ही के चुनाव में सिकंदराराऊ बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव चुने गए थे।
मृतक अधिवक्ता बृषभान सिंह चौहान
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
एटा रोड हाईवे पर 13 फरवरी सुबह 11 बजे गांव रतभानपुर के समीप सिकन्दराराऊ सिविल बार एसोसिएशन के सचिव बृषभान सिंह चौहान अपने गांव से बाइक पर सिकंदराराऊ आ रहे थे, तभी उन्हें पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पिपलगवां खटूआ निवासी 50 वर्षीय बृषभान सिंह चौहान पुत्र भद्रपाल सिंह चौहान गांव से सिकन्दराराऊ आ रहे थे। वह सिकंदराराऊ में वकालत करते थे। सिकन्दराराऊ में भी उनका आवास है। सुबह लगभग 11 बजे गांव रतिभान पुर के समीप एटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनको टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि मृतक बृषभान सिंह चौहान अभी हाल ही के चुनाव में स्थानीय बार एसोसिएशन के निर्विरोध सचिव चुने गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश गौतम एडवोकेट, देवकांत कौशिक, मुरारी लाल शर्मा, डीके चौहान आदि पहुंच गए। अधिवक्ता की मौत के शोक में स्थानीय दोनों बार ने काम बंद रखने का एलान किया।
