{"_id":"698ebf1e66a6eb9d490a786a","slug":"testimony-of-sdm-in-the-hathras-satsang-incident-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सत्संग हादसा: तत्कालीन एसडीएम की हुई गवाही, मामले में हैं 676 गवाह, 121 लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सत्संग हादसा: तत्कालीन एसडीएम की हुई गवाही, मामले में हैं 676 गवाह, 121 लोगों की हुई थी मौत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे।
हाथरस साकार हरि सत्संग का हादसे से पहले का दृश्य
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में 12 फरवरी को तत्कालीन एसडीएम रविंद्र कुमार की गवाही हुई। न्यायालय ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तिथि नियत की है।
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य और दलवीर सिंह पर मुकदमा चल रहा है। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में हो रही है।
