सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drone Didi flying a drone

Drone Didi: ड्रोन उड़ाकर खेती-किसानों की तस्वीर बदल रहीं दीदी, प्रतिमाह 10 से 12 हजार की आमदनी

प्रशांत भारती, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

इस कार्य से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। वर्तमान में एक एकड़ खेत में छिड़काव की दर 400 रुपये निर्धारित है। सामान्य तौर पर वह 10,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रही हैं।

Drone Didi flying a drone
जय श्रीराम स्वयं सहायता समूह की सदस्य क्रांति वर्मा ड्रोन के साथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जिले के सासनी विकास खंड की ग्रामीण महिलाएं अब सिर्फ घर की चहारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे आसमान में ड्रोन उड़ाकर खेती-किसानों की तस्वीर बदल रही हैं। दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ''ड्रोन दीदी'' योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Trending Videos


जय श्रीराम स्वयं सहायता समूह की सदस्य क्रांति वर्मा ने तकनीक को अपनाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यमुना प्रेरणा महिला संकुल संघ से जुड़ीं क्रांति अब एक कुशल ''ड्रोन दीदी'' के रूप में जानी जाती हैं। वह न केवल ड्रोन का संचालन कर रही हैं, बल्कि आधुनिक खेती में किसानों की मददगार भी बन रही हैं। भारत सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन दीदी बनाए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जिले में महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।-प्रेमनाथ यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार।

खेती में ड्रोन के फायदे- ड्रोन के माध्यम से खेती में कई क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं

  • उर्वरक व कीटनाशक का छिड़काव : कम समय में बड़े क्षेत्र में यूरिया और कीटनाशकों का सटीक छिड़काव।
  • फसल की निगरानी : फसल की सेहत और विकास पर पैनी नजर।
  • जमीन का सर्वेक्षण : भूमि की सटीक पैमाइश और सर्वेक्षण में आसानी।

जय श्री राम स्वयं सहायता समूह की सदस्य क्रांति वर्माप्रतिमाह 10 से 12 हजार की आमदनी
इस कार्य से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। क्रांति वर्मा ने बताया कि किसानों द्वारा कार्य के आधार पर धनराशि दी जाती है। वर्तमान में एक एकड़ खेत में छिड़काव की दर 400 रुपये निर्धारित है। सामान्य तौर पर वह 10,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रही हैं।

ऐसे बन सकती हैं ड्रोन दीदी
आवेदक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए। महिला के पास एंड्रॉइड स्मार्टफोन चलाने का कौशल होना चाहिए। प्रशिक्षण के लिए जिले से बाहर जाने की इच्छुक हो।

जिले से भेजे गए थे छह प्रस्ताव
जिले में छह ड्रोन दीदी बनाए जाने के प्रस्ताव भेजे गए थे। शासन की ओर से एक ड्रोन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। इसकी लागत करीब 10 लाख रुपये है। इसमें से अनुदान दिया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed