{"_id":"69c44f04a00aa824ec0b1a23","slug":"agency-staff-assaulted-over-gas-supply-uproar-in-mohanganj-hathras-news-c-56-1-hts1004-146311-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गैस के लिए एजेंसीकर्मियों से मारपीट, मोहनगंज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गैस के लिए एजेंसीकर्मियों से मारपीट, मोहनगंज में हंगामा
विज्ञापन
मेंड़ू स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
जनपद में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। मंगलवार शाम को नगर पालिका परिसर स्थित बीपीसीएल की श्याम गैस कंपनी पर वेंडर और स्टाफ के साथ मारपीट की गई। बुधवार को मोहनगंज, सासनी, हाथरस जंक्शन स्थित एजेंसियों पर भी हंगामे हुए। बुधवार एजेंसी संचालक डीएम व एसपी से मिले और सुरक्षा देने की मांग की।
नगर पालिका परिषद हाथरस स्थित बीपीसीएल की श्याम गैस कंपनी पर मंगलवार की शाम ई-केवाईसी को लेकर कुछ युवकों ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। कर्मचारियों के विरोध पर युवक मारपीट पर उतर आए और एजेंसी के बाहर हॉकर व एजेंसी के स्टॉफ से मारपीट की गई। एजेंसीकर्मियों के अनुसार हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था, लेकिन इसके बाद भी युवक उग्र थे। दूसरी एजेंसी पर कनेक्शन होने के बाद भी युवक ई-केवाईसी के लिए दबाव बना रहा था। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
बुधवार को इसी एजेंसी पर एक उपभोक्ता बुकिंग न होने पर कर्मचारियों से ही भिड़ गया। एजेंसी के स्टॉफ से काफी देर तक नोकझोंक हुई। झगड़े की सूचना पर जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार भी पहुंच गए और मामला शांत कराया। यहां बुकिंग व ई-केवाईसी के लिए जबरदस्त मारामारी रही।
मोहनगंज स्थित ओम सांई गैस सर्विस पर भी कुछ उपभोक्ता स्टॉफ से भिड़ गए तथा बुकिंग न होने पर हंगामा खड़ा कर दिया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। वहां मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया। लाइन में लगने को लेकर उपभोक्ताओं में आपस में भी विवाद हुआ।
कनेक्शन दूसरी एजेंसी पर ट्रांसफर कर दिया
सासनी स्थित बीपीसीएल की एजेंसी पर घंटों तक लाइन में लगने के बाद जब बुकिंग व ई-केवाईसी का नंबर आया तो उन्हें पता चला कि उनका कनेक्शन मेंडू ट्रांसफर कर दिया है। उपभोक्ताओं ने बिना जानकारी दिए कनेक्शन ट्रांसफर करने पर हंगामा काटा। इसे लेकर एजेंसी पर काफी नोकझोंक हुई। मेंडू स्थित बीपीसीएल की अमन गैस एजेंसी तथा आईओसी की रामगोपाल एजेंसी पर भी हंगामे की स्थिति रही।
बुकिंग सिस्टम प्रभावित, केवाईसी कराने के लिए भी लाइन
उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा अनिवार्य की गई ई-केवाईसी की प्रक्रिया में सर्वर डाउन रहने के कारण भारी दिक्कतें आ रही हैं। समय पर बुकिंग न होने और सिलिंडरों की किल्लत की अफवाहों ने आग में घी डालने का काम किया है। दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीण दिन भर लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
तीन सिलिंडर बुक किया था। सुबह खाना पीना छोडक़र मेंडू गैस एजेंसी पर चक्कर लगा रही हूं। सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
रजनी देवी, हाथरस जंक्शन
सिलिंडर लेने के लिए हाथरस से मेंडू आना पड़ा है। ऑनलाइन गैस बुकिंग कराई थी, पर होम डिलीवरी नहीं हुई है। एक घंटे से अधिक समय हो गया लाइन में लगे हुए।
प्रदीप कुमार, हाथरस
ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला है, जबकि डिलीवरी का मेसेज प्राप्त हो गया है। गैस एजेंसी पर दो घंटे से लाइन में लगा हूं। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।संदीप शर्मा, हाथरस
घर में गैस खत्म होने को है और यहां लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। चार दिन पहले बुकिंग कराई थी। मेसेज भी आ गया, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
सत्येंद्र कुमार, हाथरस जंक्शन
गैस एजेंसियों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। चौकी इंचार्जों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
Trending Videos