सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sore Throat and Cough Wreak Havoc; Hospitals Swamped with Patients

Hathras News: खराश-खांसी ने किया बेहाल, अस्पताल में उमड़े मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 26 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Sore Throat and Cough Wreak Havoc; Hospitals Swamped with Patients
बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव और बदलते तापमान के बीच जिले में वायरल का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग गले में खराश और खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं। बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी लैब तक मरीजों की कतारें नजर आ रही हैं। बुधवार को काउंटर से 2263 पर्चे बनाए गए, जिनमें 80 फीसदी पर्चे ऑनलाइन रहे।
Trending Videos





फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम का सबसे बुरा असर सांस के मरीजों पर पड़ रहा है। ओपीडी में सीओपीडी यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। लोग वायरल बुखार व सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




धूल-धक्कड़ और हवा में नमी के कारण भी छाती में संक्रमण की समस्या बढ़ रही है, जिससे मरीजों को सांस लेने में कठिनाई और लगातार खांसी की शिकायत हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल का नजारा बदला हुआ था।



यहां सुबह आठ बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वायरल बुखार के साथ-साथ गले में इन्फेक्शन के मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं।






पैथोलॉजी पर बढ़ा जांच का दबाव

चिकित्सक सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षणों को देखते हुए खून की जांच और एक्स-रे की सलाह दे रहे हैं। बुधवार को अस्पताल की पैथोलॉजी लैब पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। पूरे दिन में 210 लोगों के खून के नमूने लिए गए।







इस मौसम में ठंडी चीजों के सेवन से बचें और गले में खराश होने पर गुनगुने पानी का प्रयोग करें। यदि सांस लेने में दिक्कत हो या कफ ज्यादा जमा हो तो तुरंत विशेषज्ञ को दिखाएं। खुद से एंटीबायोटिक दवाएं न लें।

डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed