सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alumnae Share Experiences at the Conference

Hathras News: सम्मेलन में पुरातन छात्राओं ने साझा किए अनुभव

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Alumnae Share Experiences at the Conference
शहर के आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्रा सम्मान समारोह में मौजूद छात्राएं एवं अ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रा संघ के तत्वावधान में मंगलवार को रक्त एवं दंत परीक्षण शिविर एवं पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
Trending Videos




प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा यादव के निर्देशन में मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मला यादव ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया, और अन्य बीमारियों से अवगत कराते हुए उनके बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की सलाह दी और उपचार के बारे में बताया। उन्होंने महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब के लिए 11000 रुपए भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि कैसर जहां ने माहवारी से संबंधित सुरक्षा एवं स्वच्छता के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। अध्यक्षता करते हुउ प्रोफेसर सुषमा यादव ने बताया कि छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर महाविद्यालय के विकास में योगदान देना चाहिए।



बागला जिला अस्पताल की डॉक्टर डॉ. इंदु, डॉ. मधुसूदन, शर्मा, डॉ. संतोष कुमार व अजीत ने छात्राओं का रक्त परीक्षण किया। कार्यक्रम में डॉ भावना गुप्ता ने सुमधुर चैती का गायन किया। कु. सुषमा शर्मा ने गजल, कुसुमलता वार्ष्णेय ने भजन गाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।



पुरातन छात्रा संघ की उपाध्यक्ष रूबी गोयल और नीतू बंसल ने संयुक्त रूप से नृत्य प्रस्तुत किया। कु. अंजली शर्मा ने शहीदों पर कविता और कु. परिधि यादव एवं कु. तृप्ति वर्मा ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन पुरातन छात्रा संघ की सचिव अंग्रेजी विभाग की डॉ. शालिनी शर्मा ने किया। पुरातन छात्रा संघ की अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. मीता कौशल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed