सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Army man wife shared an emotional video

पत्नी ने साझा किया भावुक वीडियो: हमलावरों ने मारीं 10 गोलियां, वे तड़पते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Feb 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पांच फरवरी को कोर्ट से लौटते समय अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेंं बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Army man wife shared an emotional video
सैन्यकर्मी की पत्नी वीडियो साझा करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

सैन्यकर्मी अखिलेश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनके पति को 10 गोलियां मारी गईं, वे तड़पते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन्हें अस्पताल तक पहुंचा दे। उन्होंने न्याय की मांग की है।

Trending Videos


निधि ने वीडियो जारी कर कहा है कि विक्रम की बहन ने भी भाग कर प्रेम विवाह किया था, फिर उनसे क्यों कोई रंजिश नहीं रखी। निधि ने कहा है कि उनकी शादी के लिए दोनों परिवार राजी थे, सभी का आना-जाना था। हम लोग सुकून से रह रहे थे। केवल विक्रम व उसका परिवार ही रंजिश माने हुआ था। निधि ने वीडियो में यह भी कहा कि उनके पति को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा था। विशाल के साथ मारपीट उन्होंने नहीं, बल्कि किसी और ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बार बुलाया था न्यायालय
जुलाई 2025में दर्ज हुए मुकदमे में आरोप तय हो चुके थे। वर्ष 2024 में दर्ज हुए जानलेवा हमले के मुकदमे में पांच फरवरी को आरोप तय होने थे। निधि ने बताया कि उनके पति को जान का खतरा था। इसलिए उनसे कहा जा रहा था कि आरोप तय होने के बाद आने की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए वह कोर्ट पहुंचे थे। उसी दिन घटना को अंजाम दिया गया। पत्नी का कहना है कि कोर्ट से ही उनकी रेकी की गई और उनकी पूरी जानकारी दी जा रही थी।

दो गिरफ्तार, आठ लोग अभी फरार
इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्रम, उसके पिता रमेशचंद्र सहित आठ लोग अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस गैर जमानती वारंट ले चुकी है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है

पांच फरवरी को कोर्ट से लौटते समय अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेंं बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सात फरवरी को विशाल उर्फ बॉबी व राजा निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस हत्या में मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को है,जो अखिलेश की पत्नी निधि का ममेरा भाई है। अखिलेश भी गांव समदपुर का ही रहने वाला है, उसने निधि के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि उसी ने अखिलेश के माथे से सटाकर तमंचे से फायर किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed