सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider collides with pedestrian

Hathras Accident: राहगीर में बाइक सवार ने मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटा सहित तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 24 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पैदल चल रहे राहगीर में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Bike rider collides with pedestrian
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा और राहगीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में मुरसान रोड पर 24 मार्च को गांव शेरपुर के निकट एक बाइक ने पैदल राहगीर में टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटा सहित एक पैदल राहगीर भी घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में सतीश पुत्र देवी राम निवासी लोहर्रा सासनी और उसकी मां महादेवी के अलावा सादाबाद के सलेमपुर रोड निवासी भूरा पुत्र कंबोदी घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed