{"_id":"6a4431b836ca0b7d6c0df69b","slug":"booths-with-more-than-1200-voters-will-be-bifurcated-hathras-news-c-56-1-sali1016-150676-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा विभाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा विभाजन
Wed, 01 Jul 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में जिले में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और विभाजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे।
यह प्रक्रिया 24 जून से 31 जुलाई तक विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण और प्रारूप सूची का प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
इसके बाद प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण कर अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्र अनिवार्य रूप से भूतल पर स्थापित किए जाएंगे। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही प्रयास रहेगा कि एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग-अलग मतदान केंद्रों पर न जाना पड़े तथा मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र की दूरी सामान्यतः दो किलोमीटर से अधिक न हो।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के ये प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ गुड्डू, भाजपा प्रशासनिक प्रमुख सुनील वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, सीपीएम जिला सचिव श्याम सिंह वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुशवाहा, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, कांग्रेस महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट आदि मौजूद थे।