{"_id":"6a44a8dc709e733b8b0a2699","slug":"video-sakathararauu-ma-manasana-ka-pahal-brasha-nagara-palka-ka-safaii-thava-ka-khal-pal-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में मानसून की पहली बारिश, नगर पालिका के सफाई दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में मानसून की पहली बारिश, नगर पालिका के सफाई दावों की खुली पोल
सिकंदराराऊ में 1 जुलाई सुबह 8 बजे कस्बे में मानसून ने दस्तक दी, जो सुबह 9 बजे तक लगातार जारी रही। इस पहली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। आज ही शैक्षणिक संस्थाओं का पहला दिन था, जिससे बच्चे भी आनंदित हुए। हालांकि, मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की कलई खोल दी। नगर के बरहसैनी मोहल्ला सहित पूरे शहर में कई जगह जलभराव देखा गया। नगर पालिका ने बारिश से पहले सभी नालों की तली झाड़ सफाई का दावा किया था। इसके बावजूद कई स्थानों पर जलभराव हुआ। धान उत्पादक किसानों के लिए यह बारिश अच्छा संदेश लाई है। इससे धान की पौध की रोपाई तेजी से प्रारंभ होगी। रोपी गई पौध को भी मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।