{"_id":"6a44318e5ccaad635a03b028","slug":"rising-prices-cast-a-shadow-over-the-glitter-of-the-bangle-business-hathras-news-c-56-1-hts1003-150694-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चूड़ी कारोबार की चमक को लगा महंगाई का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चूड़ी कारोबार की चमक को लगा महंगाई का ग्रहण
Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर सजीं चूड़ियां। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में चूड़ी उत्पादन प्रभावित होने का असर अब हाथरस के चूड़ी बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ समय से थोक बाजार में चूड़ियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर फुटकर कारोबार पर पड़ रहा है।
सहालग का सीजन शुरू होने के बावजूद ग्राहक पहले की तुलना में कम खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें थोक बाजार से ही महंगे दामों पर माल मिल रहा है, ऐसे में खुदरा कीमतें बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है।
शहर के प्रमुख चूड़ी बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन अधिकांश लोग सीमित खरीदारी ही कर रहे हैं। पहले जहां एक साथ कई दर्जन चूड़ियां खरीदी जाती थीं, वहीं अब ग्राहक बजट के अनुसार ही सामान ले रहे हैं।
विज्ञापन
खासकर विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए खरीदारी करने वाले परिवार महंगाई के कारण खर्च में कटौती कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि फिरोजाबाद में गैस, कच्चे माल और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण चूड़ियों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका असर हाथरस सहित आसपास के जिलों के बाजारों पर भी पड़ रहा है।
यदि आने वाले दिनों में उत्पादन सामान्य नहीं हुआ तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि सहालग के समय बिक्री बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार महंगाई ने कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है।
फिरोजाबाद से ही चूड़ियों की सप्लाई होती है। उत्पादन लागत बढ़ने से थोक भाव लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका असर खुदरा बाजार पर भी पड़ रहा है। कई प्रकार की चूड़ियों पर 30 फीसदी तक दाम बढ़ चुके हैं।
-विनोद कुमार शर्मा, चूड़ी कारोबारी।
सहालग में बिक्री बढ़नी चाहिए थी, लेकिन महंगाई के कारण ग्राहक पहले की तुलना में कम चूड़ियां खरीद रहे हैं। कई लोग केवल जरूरी सामान ही ले रहे हैं। कई प्रकार के डिजायन की भी कमी इस समय बाजार में दिखाई दे रही है।
-पम्मी कुमार, चूड़ी विक्रेता।