{"_id":"69d3e36d038e7229ad01d612","slug":"bulbul-won-the-gold-medal-in-the-district-level-race-competition-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा: बुलबुल ऐसे उड़ी सब देखते रह गए, दौड़ में फहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा: बुलबुल ऐसे उड़ी सब देखते रह गए, दौड़ में फहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
सार
11 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 13 फरवरी को मंडल स्तर पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में वह पावना क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है।
बुलबुल
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
विस्तार
प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस वाक्य को सच कर दिखाया है हाथरस जिले के ऊंचागांव निवासी 12 वर्षीय बुलबुल ने। कक्षा आठ में पढ़ने वाली बुलबुल ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Trending Videos
बुलबुल ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके पिता टीकमपाल सिंह का योगदान है। पेशे से अध्यापक टीकमपाल सिंह ने समाज की रूढ़ियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी बेटी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एक शिक्षक होने के नाते उन्होंने न केवल बेटी की पढ़ाई, बल्कि उसके खेल के प्रति जुनून को भी समझा और उसे हर कदम पर प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलबुल के खेल का सफर काफी शानदार रहा है। 11 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 13 फरवरी को मंडल स्तर पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में वह पावना क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है।
एकेडमी के साथियों और कोच को पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाएगी। पिता टीकमपाल सिंह का कहना है कि मेरी बेटी मेरा अभिमान है। मैं चाहता हूं कि वह हर उस मुकाम को छुए, जिसका उसने सपना देखा है। खेल और पढ़ाई दोनों ही जीवन के लिए जरूरी हैं।