{"_id":"69d4a542bd504a1ebd066547","slug":"new-order-of-central-electricity-authority-on-prepaid-meters-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: प्रीपेड मीटर जरूरी नहीं, हाथरस जिले के 1.42 लाख उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: प्रीपेड मीटर जरूरी नहीं, हाथरस जिले के 1.42 लाख उपभोक्ताओं को राहत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रीपेड मीटर व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ताओं के लगातार विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हाथरस जनपद में कुल लगभग 2.77 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.35 लाख उपभोक्ताओं के यहां पहले ही स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और उन्हें प्रीपेड मोड में किया जा चुका है।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जिले के करीब 1.42 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी नए आदेशों के तहत अब प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
Trending Videos
प्रीपेड मीटर व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ताओं के लगातार विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब शेष बचे उपभोक्ताओं के यहां सीधे स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिन्हें प्रीपेड में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। जनपद में कुल लगभग 2.77 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.35 लाख उपभोक्ताओं के यहां पहले ही स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और उन्हें प्रीपेड मोड में किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि अब इन मीटरों की व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अब शेष बचे करीब 1.42 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।