सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a youth found in a dirty drain

Hathras News: जलेसर रोड पर गंदे नाले में मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान, जेब में मिला मोबाइल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 07 Apr 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

गंदे नाले में एक युवक की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Dead body of a youth found in a dirty drain
गंदे नाले में मिले शव को देखते ग्रामीण और पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सहपऊ  क्षेत्र के सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित नगला ब्राह्मण एवं  गांव मढ़ाका के बीच बहने वाले गंदे नाले में 7 अप्रैल सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर और पैरों पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव गंदे नाले में फेंका गया है। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद हुआ है। मृतक के हाथ में घड़ी बंधी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि युवक आसपास के किसी क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच  की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

साथ ही बरामद मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed