सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE 10th class result in Hathras

CBSE: 10वीं का परिणाम घोषित होते ही झूमे हाथरस के विद्यार्थी, इन स्कूलों के बच्चों का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 16 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

परिणाम के बाद स्कूल परिसरों में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और अपनी सफलता का जश्न मनाया। कई स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर फोटो खिंचवाए और इस यादगार पल को सहेजा।

CBSE 10th class result in Hathras
सीबाएसई 10वीं में पास होने पर आरपीएम इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिठाई खिलातीं शिक्षिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 का परिणाम 15 अप्रैल शाम को घोषित कर दिया। परिणाम आते ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन में उत्साह का माहौल बन गया। इस साल हाथरस जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

Trending Videos


परिणाम घोषित होने के साथ ही सभी विद्यालयों ने अपने-अपने टॉप करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उनकी सूची जारी की। कई विद्यालयों में टॉपर्स को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्कूल प्रबंधन ने इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम के बाद स्कूल परिसरों में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और अपनी सफलता का जश्न मनाया। कई स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर फोटो खिंचवाए और इस यादगार पल को सहेजा। अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। वहीं शिक्षकों ने छात्रों को आगे भी इसी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी। कुल मिलाकर इस साल सीबीएसई 10वीं के परिणाम ने सकारात्मक ऊर्जा भर दी है और विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है।

सभी विद्यालयों ने परिणाम को बताया संतोषजनक
विद्यालय संचालकों का कहना है कि इस वर्ष भी परिणाम संतोषजनक रहा है और अधिकांश छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें, यही उनकी कामना है।

CBSE 10th class result in Hathras
मोबाइल पर परिणम देखते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

जिले में इनका श्रेष्ठ प्रदर्शन
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल
शौर्य वार्ष्णेय 98.60 प्रतिशत
माही वार्ष्णेय 97.80 प्रतिशत
नमन अग्रवाल 07.80 प्रतिशत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय
श्वेता सिसौदिया 98.40 प्रतिशत
शानवी              95.00 प्रतिशत
रक्षित राना 94.80 प्रतिशत

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज
गोनिका बंसल 97.7 प्रतिशत
प्रद्युम्न कृष्ण 97.3 प्रतिशत
कौशल अग्रवाल 96.7 प्रतिशत

श्रीबलवंत सिंह पब्लिक स्कूल
अंशुल सेंगर 97.4 प्रतिशत
अनुष्का सेंगर 96.2 प्रतिशत
विधि सेंगर 95.8 प्रतिशत

एमएलडीवी इंटर कॉलेज
पावनी शर्मा 94.0 प्रतिशत
अथर्व शर्मा 92.2 प्रतिशत
पार्थ शर्मा 86.8 प्रतिशत
गिरधर वार्ष्णेय 86.8 प्रतिशत

ब्राइट कॅरिअर पब्लिक स्कूल
नैतिक अग्रवाल 91.8 प्रतिशत
दिव्या सिंह 91.6 प्रतिशत
यश पुंडीर 90.4 प्रतिशत

श्रीराधा बिहारी पब्लिक स्कूल
आयुष चौधरी 93.60 प्रतिशत
ख्यात्य प्रवेश 90.60 प्रतिशत
शिवानी राघव 90.40 प्रतिशत

आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
गार्गी चौधरी 95.2 प्रतिशत
प्रशांत चौधरी 93.6 प्रतिशत
रागिनी सिंह 93.4 प्रतिशत

सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल
अनुराग 95 प्रतिशत
दिव्या देशवाल 93 प्रतिशत
हरादय गुप्ता 93 प्रतिशत

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल
विशाल चौधरी 96.7 प्रतिशत
मोहित चौहान 96.0 प्रतिशत
याजत पालीवाल 95.80 प्रतिशत

राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर
गीत रावत 96.60 प्रतिशत
ईशिता कुमारी 94.20 प्रतिशत
ईशिका कुमारी 94.00 प्रतिशत

सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल
अनुज कुमार अग्निहोत्री 94.00 प्रतिशत
अर्थव पाराशर 93.80 प्रतिशत
तनिष्का शर्मा 93.60 प्रतिशत

आरपीएम पब्लिक स्कूल
खुशी भारद्वाज 96.80 प्रतिशत
शौर्य रावत 96.60 प्रतिशत
शर्द कौशिक 96.60 प्रतिशत

अमोल चन्द्र पब्लिक स्कूल
अदम्य किशोर 97.80 प्रतिशत
कामाक्षी 96.2 प्रतिशत
इनाया अली 94.00 प्रतिशत

जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली
कृतिका अवस्थी 95.20 प्रतिशत
शौर्य गौतम 94.80 प्रतिशत
आयुषी 92.20 प्रतिशत

राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ
राजीव नयन 92.80 प्रतिशत
अभ्यंक राठी 92.00 प्रतिशत
नितिन जादौन 89.40 प्रतिशत

बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद
नैतिक शर्मा 96.80 प्रतिशत
आशी गुप्ता 93.40 प्रतिशत
वैष्णवी 91.20 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed