सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cervical cancer vaccine to be administered at the CHC starting today.

Hathras News: सीएचसी पर आज से लगेगी सर्वाइकल कैंसर के लिए वैक्सीन

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cervical cancer vaccine to be administered at the CHC starting today.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बुधवार से जिले में आज से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगनी शुरू होगी। जिले के सात सीएचसी पर चिकित्सक व प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में टीका लगाया जाएगा। 15 वर्ष की 16,840 किशोरियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।
Trending Videos





सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बुधवार से 90 दिनों का ट्रायल फेज शुरू किया जा रहा है। शुरुआत में केवल स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीके लगाए जाएंगे, वह भी चिकित्सक की देखरेख में। टीकाकरण का शुभारंभ आठ स्वास्थ्य केंद्रों से होना है, जिनमें सात सीएचसी व एक जिला महिला अस्पताल है। इन्हीं केंद्रों पर कोल्ड चेन की व्यवस्था है। ट्रायल फेज के बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे घर-घर जाकर टीका लगाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एचपीवी वैक्सीन अभी तक केवल प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध थी। इसकी बाजार में कीमत तीन से चार हजार रुपये तक है। महिलाओं में बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के मामलों को देखते हुए सरकार इसे टीकाकरण में शामिल करने जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर तबके की किशोरियों को यह वैक्सीन मिल सके।



एसीएमओ डाॅ. राजीव गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है, जो धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एमआई आलम ने बताया कि पंद्रह वर्ष की किशोरियों को यह टीका लगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed