सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chamcham and Rabri at International Trade Show Noida

Trade show: नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 सितंबर से, अलीगढ़ की चमचम और हाथरस की रबड़ी का स्वाद चखेंगे विदेशी

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

शासन ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के मशहूर और प्रामाणिक व्यंजनों के स्टॉल संचालकों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां पूरी की जा सकें।

Chamcham and Rabri at International Trade Show Noida
इगलास की चमचम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की मिठास अब देश की सरहदें लांघकर सात समंदर पार तक पहुंचने के लिए तैयार है। 25 से 29 सितंबर तक नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जुटने वाले विदेशी मेहमानों को हाथरस की रबड़ी, आगरा का पेठा, मथुरा के पेड़े और अलीगढ़ की चमचम सहित प्रदेश के 75 जिलों के खास व्यंजनों का जायका लेंगे।



ट्रेड शो में हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी को प्रमुखता से प्रदर्शित करने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से रबड़ी कारोबार से जुड़े तीन प्रमुख उद्यमियों के नाम शासन को प्रस्तावित किए जा चुके हैं। अंतिम चयन के बाद इन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि इस प्रकार के बड़े आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को नया और बड़ा बाजार मिलता है, जिससे जिले के मिठाई कारोबार को सीधे तौर पर बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के मशहूर और प्रामाणिक व्यंजनों के स्टॉल संचालकों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां पूरी की जा सकें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अजलेश कुमार ने बताया कि सभी प्रदेश के जिलों से व्यजंनों के आधार पर उद्यमी की सूचना मांगी गई है। नोएडा ट्रेड शो में इन उद्यमियों को व्यजंनों के साथ भेजा जाएगा।

विज्ञापन

लोकल से ग्लोबल होने का सफर

Chamcham and Rabri at International Trade Show Noida
हाथरस की एक दुकान पर रबड़ी तैयार करते कारीगर - फोटो : संवाद

ओडीओसी योजना का मुख्य उद्देश्य सदियों पुराने स्थानीय खाद्य उत्पादों को आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। सरकार की इस पहल से न केवल सदियों पुरानी पाक कला को नया जीवन मिल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारोबारियों, हलवाइयों और किसानों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

इन व्यंजनों का दिखेगा जलवा
आगरा के पेठा, दालमोठ, गजक और पराठा, मथुरा के पेड़ा, छप्पनभोग, माखन मिश्री और तरौली की रबड़ी, मैनपुरी के सोहन पापड़ी और भुना हुआ आलू, फिरोजाबाद की आलू टिक्की और कचौड़ी, अलीगढ़ के डेयरी उत्पाद, कचौड़ी और इगलास की चमचम, हाथरस की रबड़ी, गोरखपुर के लिट्टी चोखा, लहसुन वाले छोले-समोसे और बर्फी, कानपुर के समोसे, लड्डू और मलइयो, लखनऊ की रेवड़ी, आम के उत्पाद और मलाई मक्खन, वाराणसी की तिरंगा बर्फी, ठंडाई व लस्सी, कचौरी, बनारसी पान, लौंग लता और मलइयो, जौनपुर की इमरती, एटम बम मिठाई और जौनपुरी मूली, शामली के गुड़ आधारित उत्पाद, चाट व पलंग तोड़ मिठाई ट्रेड शो में जलवा दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed