सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demonstration with garlands of potatoes and empty cylinders

Hathras News: आलू की माला और खाली सिलिंडर लेकर प्रदर्शन

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration with garlands of potatoes and empty cylinders
विज्ञापन
लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव साकेत कुमार राहुल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में आलू की माला और खाली सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
Trending Videos



कुछ कार्यकर्ता गले में आलू की माला पहनकर पहुंचे तो कुछ खाली गैस सिलेंडर लेकर आए। साकेत कुमार राहुल और युवा नेता पवन गोस्वामी ने घरेलू गैस सिलिंडर के लगातार बढ़ते दामों पर चिंता जताई। कहा कि सिलिंडर महंगा होने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकार को कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाकर इसकी कीमतों में कमी करनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। कहा कि अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बन गया है। गंभीर मरीजों को तुरंत आगरा या अलीगढ़ रेफर कर दिया जाता है, जिससे कई बार मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। किसानों को आलू का वाजिब मूल्य दिलाने पर जोर दिया।



प्रदेश सचिव साकेत कुमार ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सतेंद्र यादव, लोकेश चौधरी, हरिओम सिंह, जयपाल सिंह, मलिक यादव, अंकुश और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed