सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dispute between children over playing cricket

Hathras News: क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद, पथराव, कुछ लोग लिए हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। मामला और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। पथराव में दो लोग घायल हो गए।

Dispute between children over playing cricket
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आधे घंटे तक एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना में दो लोग घायल हो गए।

Trending Videos


8 मार्च शाम गांव के पास बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान विकास पुत्र बबलू और विकास पुत्र सोनपाल के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों टीमों के बच्चे आपस में झगड़ने लगे। सूचना गांव में पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर आ गए और पथराव शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव में उमा (28) और विकास (25) घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed