फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor molested a minor

Hathras: पिता गया सेब लेने, क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाने के बहाने डॉक्टर ने नाबालिग से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 04:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 31 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

पिता बेटी को दवा दिलाने के लिए एक क्लीनिक पर गए थे। क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर ने बेटी को देखकर कहा कि इंजेक्शन लगेगा। इससे पहले सेब खिलाना होगा। इसके बाद वह अपनी बेटी को क्लीनिक पर छोड़कर सेब लेने चले गए। इसी दौरान डॉक्टर किशोरी के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन
Doctor molested a minor
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने एक डॉक्टर पर अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने सादाबाद कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि 30 जुलाई की दोपहर करीब 12.10 बजे उनकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब थी। बेटी को दवा दिलाने के लिए एक क्लीनिक पर गए थे। क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर ने बेटी को देखकर कहा कि इंजेक्शन लगेगा। इससे पहले सेब खिलाना होगा। इसके बाद वह अपनी बेटी को क्लीनिक पर छोड़कर सेब लेने चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान डॉक्टर किशोरी के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने घर आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। शिकायत करने जब वह क्लीनिक गए तो डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed