सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight lakh rupees were defrauded in the name of getting a job in the Railways.

Hathras News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे आठ लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 13 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were defrauded in the name of getting a job in the Railways.
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने सरस्वती इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शिक्षक ने रुपये न देने के लिए उल्टा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
Trending Videos




आवास-विकास कॉलोनी निवासी शिवेंद्र कुमार मूलरूप से गांव नावली लालपुर के रहने वाले हैं। शिवेंद्र ने बताया कि उनकी बहन ने रेलवे का फाॅर्म भरा था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सरस्वती इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षक होरीलाल वर्मा निवासी विभव नगर कॉलोनी नवीपुर खुर्द से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




होरीलाल ने उसे बताया कि उसका भाई रेलवे में बड़ा अधिकारी है और वह उनकी बहन की रेलवे में नौकरी लगवा सकता है। शिवेंद्र ने बताया कि होरीलाल ने उनसे आठ लाख रुपये लिए और उनकी बहन का एडमिट कार्ड और फाॅर्म ले लिया, लेकिन जब रेलवे का रिजल्ट आया तो उसकी बहन का नाम नहीं था।


जब उसने होरीलाल से पैसे वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज की और धमकी दी। शिवेंद्र ने पुलिस को बताया कि होरीलाल की पत्नी वीनू उर्फ अर्चना और उसके भाई मोहित ने भी उसे धमकी दी है। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है प्रकरण में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed