सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity supply to 4,200 homes cut off as payment went negative, sparking uproar

Hathras News: भुगतान माइनस होते ही कटी 4200 घरों की बिजली, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 4,200 homes cut off as payment went negative, sparking uproar
बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर में भुगतान माइनस होते ही सोमवार को 4200 कनेक्ट की बिजली कट गई। इसके बाद उपभोक्ता शहर के वाटर वर्क्स बिजलीघर पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इनका कहना है कि बिजली बिल जमा होने के बाद भी उनकी बिजली काट दी गई है। उन्होंने विद्युत विभाग पर मनमानी करने और स्मार्ट मीटर में खामियों के आरोप लगाए।
Trending Videos

उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल पर बिल भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है, जिससे उन्हें बार-बार विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।उपभोक्ताओं का कहना कि एक तरफ सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति की बात करती है, दूसरी ओर जिम्मेदार कर्मचारी बिना किसी ठोस वजह और समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुबह 10 बजे ही अपने बिजली बिल का भुगतान कर दिया था, लेकिन दोपहर होते-होते विभाग ने घर की बिजली काट दी। पिछले 10-20 साल का रिकॉर्ड उठा लीजिए, हमारा एक महीने का भी बिल कभी बकाया नहीं रहा, फिर भी यह कार्रवाई समझ से परे है।

शैलेंद्र कुमार शर्मा, आदर्श नगर गली नंबर-3



बिल की अंतिम तिथि 20 मार्च थी, लेकिन 15 मार्च को ही भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद आज सुबह 11 बजे से उनके घर की बत्ती गुल है। शिकायत लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कोई संतोषजनक जवाब देने वाला नहीं मिला।

मनोज वार्ष्णेय , नयागंज।

87 लाख रुपये का बकाया हो गया था काटे गए कनेक्शन पर

विद्युत विभाग ने सोमवार को जिन माइनस बैलेंस वाले 4200 कनेक्शन काटे उनपर 87 लाख रुपये का माइनस बैलेंस हो गया था। जैसे-जैसे लोगों ने ऑलाइन बिल जमा किया, उनके कनेक्शन 10 मिनट के अंदर जोड़ दिए गए। मुरसान गेट के रहने वाले दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि उनका बैलेंस माइनस 3200 रुपये था। शाम साढ़े चार बजे अचानक लाइट कट गई। 3500 रुपये का रिचार्ज करते ही 10 मिनट के अंदर बिजली आ गई।

इनका कहना है

पहले फेज में जो उपभोक्ताओं के नाम मिलते थे, उनके कनेक्शन कटे, जिसने बिल जमा कर दिए, उनके स्वत: ही 10-15 मिनट के अंतराल पर कनेक्शन जुड़ गए। 100 प्लस बैलेंस पर यह कनेक्शन जुड़े। इसलिए लोग अपने बिल के अनुरूप एडवांस में रिचार्ज कर लें। बैलेंस माइनस में जाते ही फिर से कनेक्शन कट जाएगा।

संदीप कुमार गौड़, एक्सईएन, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed