{"_id":"69c2745dbd271790ad019ab2","slug":"evaluation-of-up-copies-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जारी, चार दिन में 33 हजार कॉपियां जांची, 2.83 लाख बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जारी, चार दिन में 33 हजार कॉपियां जांची, 2.83 लाख बाकी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथरस में अब तक यूपी बोर्ड की करीब 3.17 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया जा चुका है। इनमें से केवल 33 हजार काॅपियों का ही मूल्यांकन हो पाया है, जबकि अभी भी लगभग 2.83 लाख काॅपियां जांच के लिए बाकी हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य हाथरस जनपद में जारी है, लेकिन मूल्यांकन की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी हुई है। पिछले चार दिनों में करीब 33 हजार कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, जबकि अभी बड़ी संख्या में कॉपियां जांच के लिए शेष हैं।
Trending Videos
शहर के बागला इंटर कॉलेज, अकूर इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हुए हैं। इन केंद्रों पर सुबह से शाम तक निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य चल रहा है, लेकिन उपलब्ध परीक्षकों की संख्या कम होने के कारण कार्य की गति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक करीब 3.17 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया जा चुका है। इनमें से केवल 33 हजार काॅपियों का ही मूल्यांकन हो पाया है, जबकि अभी भी लगभग 2.83 लाख काॅपियां जांच के लिए बाकी हैं। मूल्यांकन कार्य में सबसे बड़ी चुनौती परीक्षकों की कम उपस्थिति बनी हुई है।
कुल 1398 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन इनमें से केवल 632 परीक्षक ही नियमित रूप से मूल्यांकन कार्य में शामिल हो रहे हैं। इससे कार्य की गति धीमी पड़ रही है और समय पर मूल्यांकन पूरा होने को लेकर चिंता जताई जा रही है। डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि जब ड्यूटी वाले परीक्षक अनुपस्थित हैं तो रिजर्व वालों की सूची सभी केंद्रों को दे दी गई है, वह रिजर्व के शिक्षकों की ड्यूटी लगा सकते हैं, अन्यथा तीन साल के अनुभवी शिक्षकों से मूल्यांकन कराए जाने के नियम के तहत भी मूल्यांकन कराया जा सकता है।