{"_id":"6a40fe638735c6bd44052f4a","slug":"farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गृह क्लेश के चलते किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गृह क्लेश के चलते किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू
Sun, 28 Jun 2026 04:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:34 PM IST
सार
रिंकू यादव का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी ज्यादातर मायके में रहती थी। इस कारण रिंकू तनाव में रहते थे। चार बच्चों के लालन-पालन में उन्हें परेशानी हो रही थी। इस कारण वह काफी तनाव में आ गए और रात्रि में पेड़ की डाली में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी।
- फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित गांव गिनौली किशनपुर निवासी 35 वर्षीय किसान रिंकू यादव ने गृह क्लेश के चलते शुक्रवार की रात घर के सामने खड़े जामुन के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रिंकू यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी ज्यादातर मायके में रहती थी। इस कारण रिंकू तनाव में रहते थे। चार बच्चों के लालन-पालन में उन्हें परेशानी हो रही थी। शुक्रवार की रात उनका पत्नी से दोबारा विवाद हुआ। इस कारण वह काफी तनाव में आ गए और रात्रि में पेड़ की डाली में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुबह उन्हें फंदे पर लटका देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन उन्हें उतारकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन