सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire breaks out in a house in Hanuman Gali Hathras

Hathras News: हनुमान गली में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, मची खलबली, सामान जलकर हुआ राख

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रात आठ बजे परिवार के सदस्य खाना खाकर बाहर गली में टहलने निकले हुए थे। थोड़ी देर में पड़ोसियों से जानकारी मिली कि घर में आग लग गई है। वे आनन-फानन मौके पर पहुंचे तो एक कमरे में सामान धूं-धूं कर जल रहा था।

Fire breaks out in a house in Hanuman Gali Hathras
घर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस की हनुमान गली में 12 मार्च की रात शॉट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इससे इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने पंद्रह मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में घर का सामान जल गया है। 

Trending Videos


हनुमान गली, खाई के रहने वाले मुकेश अपने दो भाई राजू शर्मा व महेश के साथ रहते हैं। मुकेश की पत्नी मायके गई हुईं थीं। घर पर तीनों भाई अकेले थे। रात आठ बजे वे खाना खाकर बाहर गली में टहलने निकल गए। थोड़ी देर में पड़ोसियों से जानकारी मिली कि घर में आग लग गई। वे आनन-फानन मौके पर पहुंचे तो एक कमरे में सामान धूं-धूं कर जल रहा था। दहशत के कारण पड़ोसी बाहर निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बिस्तर, कपड़ों व अन्य सामान ने आग पकड़ ली थी। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मुकेश के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed