सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Glimpses of the diverse traditions of the country will be seen along with tableaux of Braj culture.

Hathras News: ब्रज संस्कृति की झांकियों के साथ देश की विविध परंपराओं की दिखेगी झलक

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of the diverse traditions of the country will be seen along with tableaux of Braj culture.
विज्ञापन
ब्रज की द्वार देहरी पर 19 मार्च को ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की रथयात्रा निकाली जाएगी। नवरात्रि के प्रथम दिन निकलने वाली यह शोभायात्रा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ देश की विविध संस्कृतियों और परंपराओं का संगम प्रस्तुत करेगी। आयोजकों के अनुसार रथयात्रा में ब्रज संस्कृति की झलकियां विशेष रूप से देखने को मिलेंगी।
Trending Videos


शोभायात्रा में गिरिराज महाराज की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी। ब्रज संत पंडित गया प्रसाद की झांकी के साथ छप्पन भोग की प्रस्तुति होगी। वृंदावन से आई गौरिया मठ की भजन-कीर्तन मंडली श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में वाराणसी के वटुक भगवान परशुराम के रथ के आगे शंखनाद करते हुए सनातन धर्म का आह्वान करेंगे। वैष्णो देवी मंदिर पर आधारित रोड शो जम्मू-कश्मीर की धार्मिक आस्था को प्रदर्शित करेगा। दिल्ली, राजस्थान और गुजरात की झांकियां भी अपनी-अपनी लोकसंस्कृति की झलक दिखाएंगी।

रथयात्रा में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणेश की झांकी, बाहुबली हनुमान, शिव तांडव, औघड़नाथ, शिव बारात और खाटू श्याम की झांकियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा कोलकाता की शक्ति पूजा पर आधारित नौ काली और अठारह भैरव का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

रथयात्रा में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल देश का प्रसिद्ध जिया बैंड सहित विभिन्न प्रदेशों के बैंड भी प्रस्तुति देंगे। मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, शम्भूनाथ पुरोहित, महामंत्री जय शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed