{"_id":"6a1df0c6449269e6580d08b4","slug":"just-300-meters-in-the-police-put-the-brakes-on-the-bicycle-rally-hathras-news-c-63-1-sali1025-105057-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 300 मीटर चलते ही पुलिस ने दबाए साइकिल रैली के ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 300 मीटर चलते ही पुलिस ने दबाए साइकिल रैली के ब्रेक
विज्ञापन
साइकिल रैली रोकने पर सपाइयों की एसडीएम व कोतवाल से होती नोकझोंक। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महंगे होते ईंधन, खाद्य पदार्थों की महंगाई और खाद की किल्लत के विरोध में सपाइयों ने सोमवार को पुरदिलनगर के जलेसर रोड स्थित एक स्थल से साइकिल रैली निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली महज 300 मीटर ही चल पाई थी कि पुलिस ने उसको सख्ती के साथ रोका दिया।
सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख हसायन के पति ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग इसमें सम्मिलित हुए। आंबेडकर चौराहे पर पुलिस प्रशासन पहले से मौजूद था। बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई थी। रैली को रोके जाने पर सपा नेता भड़क गए। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और कोतवाल शिवकुमार शर्मा की सपा नेताओं से नोकझोंक हुई। अलीगढ़ के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने बीचबचाव किया। सपाइयों ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने के लिए साइकिल से आ रहे लोगों को रोका गया। कुछ लोगों की बाइकों का चालान भी किया गया।
सुमंत ने कहा कि दिन-ब-दिन ईंधन की कीमत बढ़ने से महंगाई ने अपना मुंह फाड़ दिया है। हर आदमी परेशान है। धान के लिए डीएपी तथा यूरिया की किल्लत है। समितियों पर खाद नहीं मिल रहा है। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। यहां पर विनय जादौन, अभिषेक पुंढीर, आरिफ अली बेग, तौसीफ अली बेग, पवन पुंढीर, विकास पुंढीर, गुड्डू सेंगर ,राजकुमार सेंगर, नीलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos