{"_id":"69ea5171c952ec7dc80beee0","slug":"lekhpal-suspended-for-taking-bribe-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित, नायब तहसीलदार 15 दिनों में सौंपेंगे जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित, नायब तहसीलदार 15 दिनों में सौंपेंगे जांच रिपोर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार
जांच में पाया गया कि वीडियो में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल सिंह दिख रहे हैं, जो गांव बाड़ी में किसी के घर में मौजूद हैं। बातचीत में लंबित कार्य कराने की बात हो रही है। रुपये देने वाला व्यक्ति काम के एवज में और रुपये देने की भी बात कह रहा है।
लेखपाल निलंबित
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार ने रिश्वत लेने के आरोप में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह नोट लेते हुए दिख रहे हैं। जांच में प्रथम दृष्टया लेखपाल दोषी पाए गए हैं। मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
Trending Videos
यह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नोट गिनकर लेखपाल को देता है। लेखपाल उन्हें जेब में रख लेता है। वीडियो के आधार पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने तहसीलदार से प्रकरण की जांच कराई। जांच में पाया गया कि वीडियो में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल सिंह दिख रहे हैं, जो गांव बाड़ी में किसी के घर में मौजूद हैं। बातचीत में लंबित कार्य कराने की बात हो रही है। रुपये देने वाला व्यक्ति काम के एवज में और रुपये देने की भी बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने अपनी जांच में लेखपाल को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जांच की सिफारिश की है। इस आधार पर बुधवार देर रात ही एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है, उन्हें 15 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

कमेंट
कमेंट X