{"_id":"69ea7e66ca404e374a043480","slug":"lekhpal-suspended-on-charges-of-accepting-a-bribe-hathras-news-c-56-1-hts1004-147588-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार ने रिश्वत लेने के आरोप में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह नोट लेते हुए दिख रहे हैं। जांच में प्रथम दृष्टया लेखपाल दोषी पाए गए हैं। मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
यह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नोट गिनकर लेखपाल को देता है। लेखपाल उन्हें जेब में रख लेता है। वीडियो के आधार पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने तहसीलदार से प्रकरण की जांच कराई। जांच में पाया गया कि वीडियो में हसायन के पोरा क्षेत्र के लेखपाल प्रेमपाल सिंह दिख रहे हैं, जो गांव बाड़ी में किसी के घर में मौजूद हैं।
बातचीत में लंबित कार्य कराने की बात हो रही है। रुपये देने वाला व्यक्ति काम के एवज में और रुपये देने की भी बात कह रहा है। तहसीलदार ने अपनी जांच में लेखपाल को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जांच की सिफारिश की है। इस आधार पर बुधवार देर रात ही एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है, उन्हें 15 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X